बच्चों के पेट में कीड़े का सफाया करेंगे ये घरेलू उपाय

बच्चों के पेट में कीड़े का सफाया करेंगे ये घरेलू उपाय

सेहतराग टीम

बच्चों के पेट में अक्सर कीड़े पड़ते हैं। ये आम समस्या है। इससे अधिकतर बच्चे परेशान रहते हैं। इसकी वजह से उन्हें भूख नहीं लगती, पेट में दर्द, उल्टी आना जैसी समस्याएं होने लगती है। इसलिए इससे दूरी बनाना ही बच्चों के सेहत के लिए लाभकारी होगा। वहीं आपको बता दें कि पेट में तकरीबन 20 प्रकार के कीड़े पड़ते हैं। ये कई बार पेट में घाव भी बना देते हैं। पेट में कीड़े खराब लाइफस्टाइल और गलत चीजें खाने से पड़ते हैं। ऐसे में इससे कैसे छुटकारा पाएं ये सबसे बड़ा सवाल है। तो आइए जानते हैं कि इसे दूर करने के लिए घरेलू उपाय-

पढ़ें- चेहरे के सफेद दानों से परेशान हैं, तो इन घरेलू उपायों से करें उनकी छुट्टी

पेट के कीड़ों से निजात पाने के घरेलू नुस्खे (Home Remedies for Pinworms in Hindi):

मरुआ का रस 

मरुआ तुलसी की एक प्रजाति होती है। औषधियों गुणों से भरपूर इस पौधे का इस्तेमाल आमतौर पर मच्छरों और कीड़े-मकोड़ो को घर से दूर रखने के लिए किया जाता है।  अगर आप पेट कीड़े से छुटाकारा पाना चाहते हैं तो मरूआ के पत्तों का रस निकालकर पी लें। इसके अलावा मरूआ की चटनी खाने से भी पेट के कीड़े मर जाते है।

आडू के पत्ते

आडू सेहत के लिए काफी अच्छा माना जाता है। इसमें भरपूर मात्रा में विटमिन, खनिज, फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते है। वहीं इसके पत्तों में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो आपको कई संक्रमण से बचाने के साथ पेट के कीड़ों से निजात दिलाने में  मदद करती हैं। इसके लिए बस आडू के पत्तियों को पीसकर इसका रस निकाल लें और इसका सेवन करें। 

बच्चों के पेट में कीड़े का सफाया करेंगे ये घरेलू नुस्खे, दर्द से भी मिलेगी राहत

  • पेट के कीड़े निकालने के लिए एक्यूप्रेशर प्वाइंट्स
  • बच्चों के पैरों पिंडलियों को दबाने से लाभ मिलेगा। 
  • लिटिल फिंगर के नीचे के माउंट में दबाएं
  • पैरों के तलवे के बीचों-बीच दबाएं
  • पैरों की छोटी अंगुली के नीचे दबाएं

इसे भी पढ़ें-

अक्सर मुंह के अंदर पड़ जाते हैं मोटे और सफेद धब्बे, जानें कारण और घरेलू उपचार

 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।